प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। भारत विकास परिषद त्रिवेणी शाखा की ओर से शनिवार को आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर लाला लाजपत राय और बाल विद्या निकेतन विद्यालय अलोपीबाग में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता और नाटक की प्रस्तुति की।लोक सेवा मंडल के प्रबंधक राजकुमार चोपड़ा, कान्तारानी चोपड़ा छात्रों के रचनात्मक प्रयास की सरहना की। सचिव दीपक अग्रवाल, प्रान्तीय सचिव अमित श्याम, कौशल्या सिंह, राजरानी गौड़, सोनम अग्रवाल, संजय गौड़, कन्हैया अग्रवाल, अरविन्द भार्गव, अनूप सिंह, कमलेश मालवीय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...