बेगुसराय, मार्च 31 -- बीहट, निज संवाददाता। आवारा हवा का झोंका हूं, आ निकला हूं पल दो पल के लिए... तथा तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे... सरीखे गीत पर लोग झूमते नजर आये। वासंतिक नवरात्र को लेकर बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 जलेलपुर टोला स्थित माता शीतला धाम परिसर में आयोजित चार दिवसीय माता शीतला महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को देश के मशहूर गायक अल्ताफ राजा तथा नीलोफर सिंह ने अपने गायिकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इश्क और प्यार का मजा लीजिए, थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए गीत पर युवा थिरकते हुए नजर आये। देर रात तक दोनों गायक अपने गीतों, भक्तिगीतों के जरिये लोगों को गुदगुदाते रहे। चार दिवसीय माता शीतला महोत्सव के अंतिम दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन हर्ल के यूनिट हेड नितिन सक्सेना, कारखाना प्रबंधक मनीष कुमार, आरएसएस के उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.