दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। मां श्यामा महोत्सव के समापन समारोह में दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल भी शामिल हुए। उन्होंने मां श्यामा राजकीय महोत्सव में विद्वत गोष्ठी व कवि गोष्ठी को जोड़ने के लिए जिला प्रशासन को साधुवाद दिया। साथ ही दीपेश चंद्रा द्वारा निर्देशित व उज्ज्वल कुमार द्वारा प्रस्तावित मां श्यामा पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री की सराहना की। उन्होंने कलाकार डॉ. सुषमा झा, तेजस्वी ठाकुर, गणेश यादव, शारदा कुमारी, संत कुमार झा, मोहित खंडेलवाल, अंकित राज व अंशरा आदि को चुनरी व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। संचालन सुधीर पांडे व डॉ. रामसेवक ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता मनोज कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...