भागलपुर, अगस्त 8 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के अवसर पर शुक्रवार को धांधी बेलारी महाशिविर के मंच पर कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। चल रे कांवरिया शिव के धाम, बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है, शंकर मेरा प्यारा... जैसे शिवभजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित सांस्कृतिक मंच पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति के अद्भुत संगम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में कांवरियों को खूब भा रही क्षेत्र की प्राकृतिक छटा धा...