पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन नाट्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले मासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का मंच का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलाभवन प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. डीराम, समिति सदस्य जयवर्धन सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार एवं नाटककार चंद्रकांत राय, वरिष्ठ कलाकार वर्णाली मुखर्जी, सुष्मिता भट्टाचार्य, सम्पा गांगुली, इंद्रकांत झा, कार्यक्रम संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, रेणु रंगमंच संस्थान के सचिव अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ कलाकार अंजनी श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य माधव सिंह भी मौजूद रहे। मौके पर डॉ. डी. राम ने कहा कि नाट्य विभाग की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। यह भी पढ़ें- अमल संघ...