मधुबनी, मार्च 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मिथिलांचल की कला और सांस्कृतिक विरासत अपने आप में अद्भुत है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। वे सुभाष चौक पर आयोजित सम्मान समारोह को रविवार को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय सहित पूरे मिथिलांचल क्षेत्र में आधारभूत संरचना के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी तेजी आई है। पर्यटन और सांस्कृतिक आयोजनों के विस्तार से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इसका संचालन नागेन्द्र राउत, नेतृत्व काजोल पूर्वे व अध्यक्षता मोहन र...