कलह से नाराज साधू वेशधारी ने खुद के पेट में मारा चाकू
हमीरपुर, जुलाई 1 -- थाना ललपुरा के भुजपुर गांव के एक साधू वेशधारी ने बुधवार को पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या करने के इरादे से खुद के पेट में सब्जी वाला चाकू मार लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पेट में धंसे चाकू को देखकर साधू की नातिन बेहोश हो गई। परिजन इन दोनों को लेकर पहले छानी सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भागे। जहां से साधू का उपचार करने के बाद उसे पेट में धंसे चाकू सहित कानपुर रेफर किया गया है। सर्जन के अभाव में डॉक्टर चाकू निकालने से किसी अनहोनी की घटना की आशंका जता रहे थे। भुजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय लालू कई सालों से साधू वेश में रह रहा है। परिजनों के मुताबिक कई सालों तक वह इधर-उधर के मंदिरों में पूजा-पाठ करता रहा है। लेकिन हर कहीं विवाद करने की वजह से उसे निकाल दिया जाता रहा है। वर्तमान समय में लालू गांव में ही रह रहा था। उसने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.