बगहा, अप्रैल 26 -- दीप नारायण शर्मा नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के हरदी टेढ़ा गांव में रविवार की दोपहर एक युवक ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली।मृतक की पहचान हरदी टेढ़ा गांव निवासी बब्लू सिंह(22) के रूप में हुई है।आनन फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे।जहां जांच के बाद चिकित्सक डॉ आफताब ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने के बाद परिजन युवक के शव को लेकर चले गए।अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। पत्नी से झगड़ा पर खुदकुशी की बात आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...