उरई, अप्रैल 12 -- कदौरा । संवाददाता खुटमिली गांव में पारिवारिक कलह से ऊबे 45 वर्षीय मजदूर ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम ख़ुटमिली निवासी रामलखन 45 वर्ष अपनी पत्नी रेखा और बच्चों के साथ कानपुर देहात में ईंट-भट्टों पर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह अकेले अपने गांव खुटमिली आया था। रविवार सुबह वह घर से निकला, लेकिन जब दोपहर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। दोपहर बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मजदूरों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा तो ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया लेकिन सूचना मिलने के बावजूद भी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची और प्राथमिक जांच पड़ताल कर लौट गई जब फोरेंसिक टीम पहुंची तब उक्त मृतक को फांस...