फिरोजाबाद, मई 12 -- शिकोहाबाद के नगला कांस में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सिरसागंज की महिला ने भी विषाक्त खा लिया। अमित सागर (24) पुत्र राजवीर निवासी नगला कांस ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। वह अचेत हो गया। जब परिजनों ने युवक की हालत गंभीर देखी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वही सिरसागंज में प्रीति पत्नी अमरनाथ ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...