जमशेदपुर, मई 17 -- कोल्हान विश्वविद्यालय में लागू होने जा रहे कलस्टर सिस्टम के विरोध में शुक्रवार को ग्रेजुएट कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने वॉयस ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। यहां आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने पहुंचे उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा के प्रधान सचिव राहुल पुरवार को छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर घेर लिया और नारेबाजी की। कॉलेज प्रबंधन द्वारा सचिव को पिछले गेट से निकालने की कोशिश को भी छात्रों ने विफल कर दिया। अंततः भारी विरोध के बीच राहुल पुरवार को छात्रों के बीच आना पड़ा, जहां छात्रों ने कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांग पत्र सौंपा। युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेमंत पाठक के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में छात्रों ने साफ किया क...