मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- जिला क्लस्टर सुविधा इकाई एवं जीआई समिति की बैठक में अनुदान और प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि निर्यात के नवीन संशोधनों की जानकारी दी गई। अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी ने बिलारी के उप जिलाधिकारी से दूरभाष पर सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग को भी यही जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कलस्टर सत्यापन में तेजी और पारदर्शिता बरतें की जिम्मेदारी सौंपी। जिला कलस्टर के सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि आम, केला, अमरूद, बासमती, मेंथा, ताजी हरी सब्जी और आलू मुरादाबाद से चिन्हांकित है। मुरादाबाद से बासमती के दो क्लस्टर की तहसील स्तर पर सत्यापन किया जा रहा है। एफपीओ फैमिली फार्मर के निदेशक आरेन्द्र बडगोती ने जनपद से शहद को सूची में सम्मिलित करने का सुझाव दिया। सहायक कृषि व...