बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के सांऊघाट क्षेत्र के पांडेय पुरवा दुर्गा माता मंदिर धमौरा पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का रविवार को शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया। वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। कलश यात्रा में कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। झंडे-पताकों, गाजे-बाजे और घंट-घड़ियाल की ध्वनि ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। कलश यात्रा पिपरा स्थित प्राचीन मंदिर तक पहुंची। यहां पूजन के बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान आकर्षक झांकी भी सभी के आकर्षक का केन्द्र बनी रही। मुख्य यजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.