कलश स्थापना पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
मुंगेर, मार्च 19 -- असरगंज,निसं.। चैती नवरात्र के आगमन पर महालया के अवसर पर बुधवार को क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए विभिन्न घाटों की ओर रवाना हुईं। गंगा स्नान करने वालों की भारी भीड़ असरगंज बस स्टैंड पर लगी रही और भक्तिमय माहौल बना रहा। श्री सरस्वती सेवा समिति के सचिव चंदन पूर्व ने बताया कि महालया के अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने घरों में गंगाजल ले जाकर शुद्धिकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को चैती नवरात्र की शुरुआत के साथ ही पहली पूजा के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान माता के प्रथम स्वरूप महागौरी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.