सीवान, सितम्बर 23 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन प्रखंड क्षेत्र में शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर सोमवार से मां दुर्गा की पूजा-आराधना शुरू कर दी है। इसके साथ हीं पूरे क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की धूम शुरू हो गई है। क्षेत्र के पूजा पंडालों के साथ-साथ श्रद्धालु अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में जुट गए हैं। प्रखंड क्षेत्र के दो प्रमुख शक्ति पीठ स्थलों बिठुना एवं खेढ़वां में माता के स्थान पर कलश स्थापित कर विधिवत मां की पूजा - आराधना की जा रही है। वहीं विभिन्न मंदिरों में कलश स्थापित कर श्रद्धालु मां की आराधना में जुटे हुए हैं। मुख्यालय के माता मनोकामना मंदिर, पुराना बाजार के शिव - दुर्गा मंदिर, मलमलिया के हनुमान गढ़ी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी कलश स्थापित कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.