किशनगंज, मार्च 22 -- पौआखाली, एक संवाददाता। भोलमारा पंचायत के वार्ड नंबर एक में 84 घंटे के अष्टयाम का शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं कलश स्थापना के साथ हुई, जिसके बाद अखंड हरिनाम संकीर्तन आरंभ हुआ।अष्टयाम के शुभारंभ के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं के बैठने एवं प्रसाद वितरण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। वही कमेटी अध्यक्ष रोहित कुमार एवं सदस्य सुजय संजय जेतोष दास, संजीत, रवि कुमार, नवल दास, पिंटू सिन्हा, राहुल सिन्हा ने बताया कि 84 घंटे तक लगातार हरिनाम संकीर्तन चलेगा, जिसमें स्थानीय के साथ-साथ बाहर के कीर्तन मंडलिय...