मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरमस्तपुर यज्ञशाला प्रांगण में शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ 11 दिवसीय राधा-रमन महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ यज्ञशाला में 57 वर्षों से प्रतिवर्ष होते चला आ रहा है। महायज्ञ को लेकर कन्याओं ने यज्ञशाला से कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली, जो मुरौल प्रखंड के रैनी ढोली घाट पर पहुंची। वहां बूढ़ी गंडक नदी का जल मंत्रोच्चारण के बीच कलश में भरा गया। उसके बाद कन्याएं कलश लेकर माता के जयकारा लगाते हुए दर्जनों गांव का परिक्रमा करते हुए यज्ञशाला पहुंचीं। कलश यात्रा में मुखिया रमेश कुशवाहा, हर्ष नारायण राय, कैलाश राय, राम नारायण राय, सुरेश राय, ठगन शर्मा, रामानंदन शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...