बांका, मार्च 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। विक्रम संवत 2083 के आगमन के साथ गुरुवार को जिलेभर में हिंदू नववर्ष धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर नववर्ष का स्वागत किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ चैती नवरात्रि का शुभारंभ भी हुआ। जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ अपने घरों और मंदिरों में कलश स्थापना की। नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। जबकि भक्तों ने व्रत रखकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप की आराधना की और घर-परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विक्रम संवत 2083 का आगमन जिले के लिए उल्लास, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर आया, जिसने लोगों के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.