धनबाद, मार्च 20 -- भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ गुरुवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हुआ। प्रथम दिन शैलपुत्री की आराधना की गई। पूजा करने के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के शक्ति मंदिर में माता के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहा। प्रात: व संध्या आरती में सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। लोगों ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापना कर मां के पहले रूप शैलपुत्री की विधिवत पूजा की। चैत्र प्रतिपदा पर हिंदू नववर्ष का भी हर्षोल्लास रहा। फूलों से सजे दरबार में माता ने दिए दर्शनशक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, भुईंफोड़ मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में गुरुवार को प्रथम दिवस पर फूलों से सजे दरबार में माता ने दर्शन दिया। मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इससे पूर्व सुबह में तय मुहूर्त में कलश स्थापना की गई। पाठ हुआ। माता रा...