मुरादाबाद, जनवरी 19 -- आज सोमवार से कलश स्थापना के साथ गुप्त नवरात्र आरंभ हो गए। यह नवरात्र रहस्यमयी साधनाओं के लिए श्रेष्ठ मनााने जाते हैं। यह 27 जनवरी तक चलेंगे। यह जानकारी देते हुए श्री हरि ज्योतिष संस्थान के ज्योतिर्विद पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि साल में चार नवरात्र होते हैं। चैत्र और अश्विन माह के नवरात्र सार्वजनिक होते हैं। इसके अलावा माघ और आषाढ़ में आने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहते हैं। बहुत कम लोग इनके बारे में जानते हैं। इन गुप्त नवरात्र में रहस्यमयी साधनाएं की जाती हैं। साधारण और गुप्त नवरात्र में अंतर गुप्त नवरात्र के दौरान पूजा पाठ का अधिक प्रचार नहीं किया जाता और साधना को निजी एवं गोपीनीय रखा जाता है। मान्यता है कि जितनी साधना गुप्त रखी जाती है उतनी ही अधिक सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है।

हिंदी हिन्दुस्ता...