सिमडेगा, फरवरी 26 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित बजरंगबली मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया, वहीं श्रद्धालु जय श्री राम और बजरंगबली की जय के उद्घोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के पश्चात मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। हरे रामा हरे कृष्णा मंत्र जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। भजन-कीर्तन में स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। जिससे देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान नाम यज्ञ, भंडारा एवं विशेष आरती का भी आयोजन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.