मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। मुरियारी गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में शनिवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले यज्ञशाला से 1551 श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। भरबाड़ी गांव के निकट कदाने नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जलबोझी की। इसके बाद जय माता दी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष देवेश कुमार ने बताया कि 18 से लेकर 26 अप्रैल तक यज्ञ होगा। प्रत्येक दिन पूजन, आरती, भागवत कथा के साथ रासलीला का आयोजन होगा। अयोध्या से आए कथावाचक पंडित देवकृष्ण शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू कलश यात्रा में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.