हजारीबाग, अप्रैल 6 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के डुमरडीह में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्रीश्री रूद्र महायज्ञ सह वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पूर्व शिव मंदिर परिसर से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 501 कन्या और महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर डुमरडीह नदी पहुंची और कलश में जल भरकर गांव भ्रमण करते महायज्ञ स्थल पर पहुंची। वाराणसी से आए यज्ञाचार्य पंडित रूपेश मिश्रा और स्थानीय आचार्य पंडित अर्जुन पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की स्थापना करायी। कलशयात्रा में जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, मंजू देवी, गुरुदेव गुप्ता, सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, कांग्रेस की महिला नेत्री पूनम यादव, पूर्...