बिहारशरीफ, मार्च 8 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रजवां गांव में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक व नंदी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए समारोह का आयोजन किया गया है। इससे पहले शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। शहर के बाबा अभय नाथ धाम परिसर में महिलाओं ने कलश में जल भरकर गांव के लिए प्रस्थान किया। ढोल-नगाड़े के साथ जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु गांव पहुंचे और कलश की स्थापना की। ग्रामीण अखिलेश ठाकुर, रजनीश ठाकुर आदि ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान कई कार्यक्रम होंगे। अखंड-कीर्तन में कई गांवों की कीर्तन मंडली शामिल होगी। गांव में उत्साह का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.