फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही पाड़ा में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान एनएच मंडल फरीदाबाद के उपाध्यक्ष मूलेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और परंपराओं का देश है। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं। भागवत कथा के व्यास बृजवासी मुरारी लाल ज्ञान की गंगा बहाएंगे। कलश शोभा यात्रा शहर के मुख्य मुख्य बाजारों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान शारदा गर्ग, महिला मंडल फरीदाबाद भाजपा की पूर्व प्रधान अवनी श्रीवास्तव, कृष्ण गर्ग, मोहित वाली, राहुल गर्ग सहित कई लोग उपस्थित रहे। अभिषेक शर्मा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.