संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राम जानकी मार्ग पौली स्थित बाबा कंकणेश्वर नाथ मंदिर में रविवार से नौ दिवसीय गायत्री महायज्ञ व मानस प्रवचन शुरू हुआ। श्रीराम चरित मानस समिति की अध्यक्षता में रविवार को कलश शोभा यात्रा निकली गई। कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से गौवापार, अमौली, महुरईया होते हुए कुआनो नदी के खेवसिया घाट पहुंची। वहां यज्ञाचार्य मुरलीधर द्विवेदी ने सपत्नीक यजमान से वरुण देवता का वैदिक मंत्रों से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद 108 कन्याओं ने कलश में जल भरा। जल भर कर कलश यात्रा गाजे -बाजे के साथ पुनः मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष परमात्मा तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत 44 वर्षों से जन सहयोग...