देवघर, अप्रैल 21 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित श्री पवनपुत्रधाम मंदिर में श्री वीर हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। मंगलवार की सुबह शहर के श्री राम मंदिर बड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में 301 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने कलश जल यात्रा में भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सभी भक्त पवनपुत्र धाम पहुंचे, जहा कलश शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में आचार्य बलदेव पांडेय के नेतृत्व में आचार्य अशोक पांडेय, वरुण पांडेय, दिनेश पांडेय और संजीत पांडेय ने मुख्य यजमान अनिल कुशवाहा और उनकी पत्नी आशा कुशवाहा को पंचांग पूजन और विधि पूजन कराया। यह भी पढ़ें- पहाड़पुर में विष्णु महायज्ञ को ल...