लखीसराय, जून 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के पुरानी बाजार मुख्य सड़क स्थित महावीर मंदिर परिसर में एक जुलाई को होने वाले शिव महादेव एवं राधाकृष्ण मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा का चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ आरंभ किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान का आरंभ भव्य कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर महावीर स्थान से प्रारंभ होकर छोटी दुर्गा मंदिर से चितरंजन रोड होते हुए अभिमन्यु चौक, प्रभात चौक, थाना चौक एवं मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जबकि पुरुष श्रद्धालु हाथों में ध्वजा-पताका लेकर भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कलश ...