खगडि़या, अप्रैल 16 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि मड़ैया गांव स्थित उमानाथ मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा बुधवार को निकाली गई। इस शोभायात्रा में 201 कुंवारी कन्याओं ने पवित्र उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा तट से कलश में गंगाजल भरकर श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा स्थल तक पहुंचाया। पूरे मार्ग में आस्था और भक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में 15 से 21 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन के लिए वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री देवदुबे जी श्रद्धालुओं को भागवत ज्ञान का रसपान कराएंगे। कलश शोभायात्रा में मड़ैया ग्राम के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही पंचायत के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। इस अवसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.