सहरसा, फरवरी 9 -- महिषी, एक संवाददाता।प्रखंड के सिरवार वीरवार पंचायत अंतर्गत नाकुच गांव स्थित बाबा नकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नकुलेश्वर शिव के कुएं से 500 से अधिक कन्याओं व महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कतारबद्ध होकर माथे पर कलश रख श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। आयोजन समिति के अनुसार 8 से 14 फरवरी तक चलने वाली कथा में वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी पूर्णिमा गार्गी जी प्रतिदिन शिव महापुराण का प्रवचन करेंगी। सायंकालीन सत्र में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला की प्रस्तुति होगी। कलश यात्रा नाकुच, मैना, महपुरा, बरेटा, सिरवार पुनर्वास व गेमरहो सहित कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां कलश ...