मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- कुढ़नी। खरौनाडीह में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ श्रीश्री 1008 हरिहरात्मक महायज्ञ शुरू हो गया। खरौना स्थित रामजानकी मठ परिसर से 11 सौ कन्याएं सिर पर कलश लेकर खरौना स्थित पोखर के तट पर पहुंचीं, जहां यज्ञ आचार्य नीतीश्वर उपाध्याय ने कलश में जलबोझी कराया। जय श्रीराम व हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ में संत श्री छोटे बापूजी महाराज राम कथा का श्रवण कराएंगे. मौके पर यज्ञ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, संयोजक अंशु चौधरी, पूर्व समिति अमरेंद्र चौधरी, प्रकाश कुमार, गोपाल चौधरी, नवल साह, यज्ञ लाल चौहान, रत्नेश चौधरी, मुकेश चौधरी आदि थे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय महायज्ञ को ले निकाली गई भव्य कलश यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.