पूर्णिया, मार्च 7 -- रूपौली, एक संवाददाता। नगर पंचायत रूपौली के धोबगिद्धा आदर्श नगर में शुक्रवार से तीन दिवसीय दिव्य शिव अमृत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजित कलश शोभायात्रा में 551 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर कथा स्थल से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर पंचायत रूपौली के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिरौली बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंची, जहां जल भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुनः नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करते हुए यात्रा कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए सरबत, पानी और फल आदि की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूपौली पुलिस भी मुस्तैद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.