बांका, मई 1 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा पंचायत क्षेत्र के विश्वकोरबा गांव में नवनिर्मित शिव-मंदिर की तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुई।सुबह में दर्जनों महिला श्रद्धालु ऑटो से मंदार पर्वत की तलहटी स्थित पवित्र पापहरणी सरोवर पहुंचे,जहां विधिवत पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली गई।कलश शोभायात्रा पापहरणी से सबलपुर,विक्रमपुर होते हुए पंजवारा संकटमोचन चौक के रास्ते विश्वकोरबा गांव पहुंची।शोभायात्रा के दौरान आगे-आगे घुड़सवार चल रहे थे,वहीं पीछे डीजे की धुन पर महादेव के भक्ति भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-झूमते कलश लेकर आगे बढ़ रहे थे।पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.