सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता । संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा शनिवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही। अर्जुनपुर मंडल के भरखरे से विधायक सीताराम वर्मा, जिला संयोजक धर्मेन्द्र कुमार, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी और अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमनराव कोरी, मण्डल अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कलश पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का महाअभियान है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: संत रविदास जयंती पर कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प यात्रा शिवगढ...