उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। गायत्री प्रज्ञा पीठ के बैनर तले मुसमरिया में राष्ट्र जागरण नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार को कलश यात्रा के साथ पावन अनुष्ठानों का शुभारंभ किया। भक्ति गीतों पर वातावरण भक्तिमय हो गया। जिससे संपूर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।कलश यात्रा का संचालन एवं निर्देशन वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र देशबंधु तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आध्यात्मिक संदेश वाहक अनिलेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक उत्कर्ष प्रदान किया। यात्रा के माध्यम से यज्ञ एवं कथा स्थल का वातावरण पूर्णत: शुद्ध, सा्त्विवक एवं सकारात्मक चेतना से परिपूर्ण हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.