भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर परिसर में सात दिवसीय सामूहिक रुद्रचंडी यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष भक्तों ने नगर भ्रमण कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा सिद्धपीठ बाबा हरिहनाथ मंदिर से शुरू हुई। भक्ति गीतों पर झूमते हुए श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते रहे। दूधनाथ मंदिर पहुंचने पर आयोजक भूपेंद्र पांडेय द्वारा कलश स्थापना कराई गई, जिसके साथ रुद्रचंडी यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।भूपेंद्र पांडेय ने बताया कि जन सहयोग से सात दिवसीय रुद्रचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 मई से 4 जून तक चलेगा। यह भी पढ़ें- श्री रुद्र महायज्ञ को ले निकलेगी आज कलशयात्रा समापन के बाद 4 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्र...