सोनभद्र, फरवरी 10 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद खड़िया परियोजना के चैतन्य वाटिका मंदिर परिसर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा व यज्ञ का शुभारंभ हुआ।यज्ञाचार्य व यजमान दिनेश दुबे की देख रेख में महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कॉलोनी परिसर में भव्य कलश यात्रा निकाली। चिल्काझील व गायत्री मंदिर से जल भरकर चैतन्य वाटिका मंदिर यज्ञ मंडप पर कलश स्थापित किया। आयोजक मंडल के खुशहाल सिंह ने बताया की प्रतिदिन भ कथावाचक इंदौर से आए आचार्य अविनाश द्विवेदी द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। जिसमे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार का संदेश दिया जाएगा।यज्ञाचार्य द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर अग्नि प्रज्वलित करते हुए यज्ञ का शुभारंभ किया।आगामी 16 फरवरी कों भंडारे के साथ भागवत कथा व यज्ञ का समापन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.