बदायूं, मई 18 -- विकास क्षेत्र के गांव आंतर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। 17 मई से 23 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के पहले दिन रविवार को गांव में भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे गांव की परिक्रमा की, जिसका ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वृंदावन से पधारे पूज्य संत संजय उपाध्याय शास्त्री द्वारा श्रद्धालुओं को प्रतिदिन कथा श्रवण कराई जाएगी।इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में कार्य संयोजक भगवान दास उपाध्याय, रामवीर उपाध्याय, राजवीर उपाध्याय, बादामी उपाध्याय, शिव दत्त उपाध्याय और मोहित उपाध्याय सहित समस्त ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ जुटे हुए हैं। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकाली गयर कलश शोभायात्रा यह भी...