सोनभद्र, मार्च 24 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर बस स्टैंड दुर्गा पंडाल पर मंगलवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा बस स्टैंड मार्केट से निकल कर ज्वालामुखी झरना तक पहुंची। जय श्री राम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। गाजे बाजे के साथ सर पर कलश लेकर ढोल नगाड़ों के बीच सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। ज्वालामुखी झरना से जल लेकर वापस यज्ञ वेदी पर स्थापित किया। कलश यात्रा के दौरान शक्ति नगर पुलिस तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...