बलिया, फरवरी 10 -- बैरिया। क्षेत्र के बाबा धाम शुभनथहीं स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में आयोजित महारूद्र यज्ञ की कलश यात्रा मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ निकला, इसके साथ ही पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। सुबह संत विनय ब्रह्मचारी के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में भक्त कलश लेकर भक्ति भजनों पर थिरकते गंगा घाट बहुआरा पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में गंगा जल भरा और पुन: भक्ति में मगन होकर वापस यज्ञ मंडप पर पहुंचे। यहां आचार्यों ने वैदिक विधि से कलश स्थापित कराया। साथ ही काशी के आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरणी मंथन कर अग्नि प्राकट्य कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। महादेव के जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे रंग बिरंगे परिधानों में सजे थे, जिससे यात्रा की शोभा बढ़ रही थी। पूरे राते श्रद्धालु हर हर महादेव का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.