बलिया, मार्च 28 -- रामगढ़। महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम की ओर से हुकुमछपरा गंगा घाट पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीलक्ष्मीनरायण महायज्ञ की कलश यात्रा शनिवार को गाजे बाजे के साथ निकली। कलश यात्रा मे शामिल सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में कलश लिये गंगापुर, पचरूखिया, दिघार, दुर्जनपुर, मीनापुर, रामगढ़ होते हुए हुकुमछपरा गंगा घाट पहुंचे। यहां मंत्रोचार के बीच कलश मे गंगाजल भर यज्ञ मंडप में पहुंचे, जहां आचार्यों ने वैदिक विधि से कलश स्थापना कराया। यज्ञाधीश आचार्य मोहित पाठक ने बताया कि 29 मार्च को पंचांग पूजन व सामूहिक यज्ञयोपवित संस्कार होगा। यज्ञ में 30 मार्च से चार अप्रैल के बीच वेदी पूजन व हवन तथा पांच अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति व भण्डारा होगा। प्रत्येक दिन शाम को काशी के विद्वान द्वारा काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की जायेगी। इसके बाद ...