बलिया, अप्रैल 24 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बघेजी गांव स्थित राम जानकी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ निकली। यात्रा नवनिर्मित मन्दिर परिसर के यज्ञ मंडप से निकली, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश लेकर भक्ति में मगन हर-हर महादेव और जय श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। श्रद्धालु गंगा नदी में आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा और पुन: यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां वैदिक विधि से कलश स्थापित कराया गया। यज्ञाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री महाराज ने बताया कि यज्ञ से क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं खुशहाली आती है। ऐसे वैदिक आयोजनों से लोगों को ज्ञान, संस्कार और शांति प्राप्त होती है। आयोजकों ने बताया कि हर दिन शाम को प्रवचन हो...