कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। गायत्री परिवार का नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ संस्कार व दीप महायज्ञ की शुरूआत पर भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। अखिल विश्व गायत्री परिवार की सैकड़ों बहनों ने गुजैनी ए ब्लाक रामलीला पार्क से विमलेश मिश्र की अगुवाई में यात्रा निकाली। जनजागृति मंच के सदस्य विनोद मिश्र ने पूजन कर शक्ति का आह्वान किया। यात्रा दबौली दुर्गा मंदिर होकर क्षेत्र में भ्रमण कर वापस ए ब्लाक रामलीला पार्क पहुंची। शाम के समय प्रवचन हुए। आयोजकों ने बताया कि रविवार को 8 बजे से 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ संस्कार व पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गीता मिश्रा, कल्पना चतुर्वेदी, नेहा मिश्रा, सोनी मिश्रा, हर्षा आडवाणी, अंशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...