धनबाद, अप्रैल 10 -- गोविंदपुर, प्रतिनिधि। 251 कलश, तीन सौ झंडे तथा गाजे-बाजे के साथ निकली कन्याओं की शोभा यात्रा एवं बनारस की गंगा आरती ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर परिसर स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य आकर्षण होगी। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 13 अप्रैल से शुरू होगा। इसकी जानकारी शुक्रवार को मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले हुई बैठक में मंदिर निर्माणकर्ता अग्रवाल परिवार के निरंजन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, शरद अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विवेक सिंघल, अमन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल आदि ने दी। तीन दिनों के दौरान अलग-अलग अनुष्ठान होंगे, सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा तथा 15 अप्रैल को शिव परिवार, बजरंगबली एवं ...