कलश यात्रा में शामिल हुई 251 महिलाएं
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड के बड़केतुंगा गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन सह अष्टप्रहरी यज्ञ धार्मिक महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 251 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर देवनदी तक पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा शुरु हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य केशव चंद्र पाणिग्रही ने पूजा संपन्न कराई। वहीं आचार्य के रूप में पवन शर्मा उपस्थित थे। मुख्य पुजारी प्रदीप गोस्वामी के साथ यजमान के रूप में बाल गोविंद सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी शामिल हैं। जापक दल में अवधेश पाढ़ी, लिल्मोहन सिंह, शंकर होता, मनोज होता एवं रुपेश पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.