सराईकेला, अप्रैल 11 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड के ग्राम-पंचायत तुमुंग में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। 125 कन्याएं और महिलाएं शामिल हुई। तालाब से पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं ने पवित्र जल से कलश भरा और भजन-कीर्तन के साथ कलश यात्रा प्रारंभ की। यात्रा शिव मंदिर होते हुए हरि मंदिर पहुंची जहां कलश की स्थापना की गई। गांव में शनिवार से अष्टम प्रहर अखंड राधा-गोविंद हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा। शाम में गंधधिवास आयोजित किया जाएगा। संकीर्तन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। कलश यात्रा के सफल आयोजन में जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो, समाजसेवी शशि भूषण महतो, अरुण महतो, वनविहारी महतो, सीताराम महतो, श्यामल महतो, खोकाराम महतो, विश्वजीत महतो, विपिन बिहारी, शरदचंद्र महतो, आशुतोष महतो सहित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

ह...