सिमडेगा, फरवरी 12 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के मां बाघचंडी मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन गुरुवार को शुरु हो गया। मौके पर गुरुवार की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा देवनदी से शुरु हुई। जहां पंडित प्रदीप पंडा और पवन शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 5100 श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर कल्हाटोली स्थित मां बाघचंडी मंदिर परिसर पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में कोलेबिरा, बानो, लचरागढ़ जलडेगा, गुमला, पालकोट, बसिया, कोनबिर, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्र के भक्त शामिल हुए। मौके पर यजमान तारकेश्वर सिंह सह धर्मपत्नी ने निभाई। कलश यात्रा के वापस मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। माँ बाघचंडी पूजा समिति और स्थानीय समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह प...