उरई, अप्रैल 17 -- कुसमिलिया, संवाददाता डकोर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जैसारी खुर्द में शुक्रवार से साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आगाज हो गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई।शुक्रवार दोपहर गांव के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। मथुरा-वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक महंत हरे कृष्ण जी महाराज रहे। उनके दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा में आगे-चल रही राधा-कृष्ण की सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और ग्रामीणों को वृंदावन की अनुभूति कराई। कथा के मुख्य यजमान परीक्षित दृगपाल गौर एवं उनकी पत्नी रीना देवी ने विधि-विधान से पूजन कर श्रीमद् भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण किया।...