हरदोई, मार्च 20 -- माधौगंज। विकास खंड के गांव रूदामऊ स्थित मां जक्खादेवी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना है। शुक्रवार को महिला-पुरुष व कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर भक्तिमय सन्देश दिया। महिला-पुरुष व कन्याओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। यात्रा शुभारंभ होकर गांव पहुंची। वहां से बिल्हौर-कटरा मार्ग व कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर सम्पन्न हुई। यात्रा कस्बे के मंदिरों से होकर निकली तो भक्तों ने फूल बरसाए। मन्दिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीमद्भागवत भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया। सात दिवस तक मां की आराधना के साथ श्रोतागण कथा का श्रवण करेंगे। इसके साथ ही भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। हवन पूजन के साथ कन्या भोज व भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णकुमार तिव...