फरीदाबाद, मई 17 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर के एक प्रेस क्लब द्वारा श्री सियाराम हनुमान मंदिर प्रांगण में 17 मई से 23 मई तक आयोजित कराए जा रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के आरंभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं की भारी भागीदारी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह कलश यात्रा बल्लभगढ़ के मुख्य बाजारों और विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। यात्रा में करीब 700 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालु महिलाएं ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ नृत्य करती हुई चल रही थीं। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा कलश यात्रा के दौरान मुख्य बाजारों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वा...